देहरादून: देहरादून में हत्या की घटना सामने आई है, जिससे नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है। जबकि वह अपने बच्चों को किराए के कमरे में छोड़कर चला गया।
पत्नी श्वेता श्रीवास्तव की हत्या कर उसका पति सौरभ श्रीवास्तव फ़रार हो गया। पत्नी की हत्या के बाद अपने दो बच्चों को किराए के घर में छोड़कर पति फरार हो गया। परिवार पिछले डेढ़ साल से नेहरू कॉलोनी में किराए पर रहते था।
पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों के लिए पुलिस पूछताछ में जुटी है। यह घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोरखपुर इलाके की है।