Wednesday , 18 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड: 31 मार्च तक होंगे पुलिसकर्मियों के तबादले, IG ने दिए निर्देश, होम डिस्ट्रिक्ट वालों को मिलेंगे तीन विकल्प

देहरादून :गढ़वाल परिक्षेत्र में तैनात अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानान्तरण नीति के तहत सभी तबादले 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं।

आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय, देहरादून से जारी पत्र में बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में स्थानान्तरण सत्र-2026 के तहत विभागीय नीति के अनुसार कार्मिकों के तबादले किए जाने हैं। इसमें जनपदों में स्वीकृत पदों और उपलब्ध कार्मिकों के आधार पर संतुलन बनाए रखते हुए प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि गृह जनपद में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके कार्मिकों के स्थानान्तरण पर विचार किया जाएगा। ऐसे कार्मिकों से तीन विकल्प मांगे जाएंगे। वहीं, जो कर्मचारी स्वेच्छा से पर्वतीय जनपद में ही कार्य करना चाहते हैं, उन्हें भी वर्तमान जनपद छोड़कर तीन विकल्प देने होंगे।

आईजी ने सभी जनपदों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरण की परिधि में आने वाले कार्मिकों—जैसे निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और लिपिक संवर्ग—की अलग-अलग त्रुटिरहित सूचना निर्धारित प्रारूप (क, ख, ग) में तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। यह सूचना एक्सेल शीट में मंगल फॉन्ट में बिना सेल मर्ज किए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

WhatsApp कॉलिंग होगी और क्लियर, जल्द मिलेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर

अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल मैसेजिंग के साथ-साथ कॉलिंग के लिए करते हैं, तो …

error: Content is protected !!