देहरादून: उत्तराखंड PCS भर्ती परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद भी शामिल होंगे। शासन ने लोक सेवा आयोग को 10 डिप्टी कलेक्टर के पदों को लेकर अधियाचन भेजा गया है।
शासन के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने पत्र लिखकर जानकारी दी। इसके तहत उत्तराखण्ड राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के सीधी भर्ती हेतु अधियाचन भेजा गया है।
इन कुल 10 पदों में से अनारक्षित के लिए 6 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए एक-एक सीट आरक्षित है।