Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

उत्तराखंड : विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो का शुभारंभ, कई देशों के डेलीगेट्स होंगे शामिल

देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद, गणेश जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद हैं। इसके साथ ही पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

dehradun

बता दें कि इस बार का आयोजन ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण‘‘ विषय पर आधारित है। उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है।

dehradun

12 से 15 दिसंबर तक सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्ष 2002 से हर साल विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तरकाशी में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की कवायद तेज, 3 से 5 एकड़ निशुल्क भूमि की तलाश

एक सप्ताह में भूमि तलाशकर रिपोर्ट देने के निर्देश, जिलाधिकारी से समन्वय कर विभाग के …

error: Content is protected !!