Monday , 7 July 2025
Breaking News

उत्तराखंड: डाॅ. ममता जोशी ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, बनीं राज्य की पहली कर्मचारी

  • पहाड़ समाचार

कहते हैं कि जब मन में कुछ करने की ठान लो, तो कोई आपकी राह नहीं रोक सकता। उसके लिए जरूरी है कि आप मेहनत करें और जब कुछ साबित करने का समय आए तो अपनी पूरी ताकत झोंक दें। जब हम ऐसा करते हैं, तो उसके जरूर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। डॉ. ममता जोशी पाठक ने। उन्होंने आल इंडिया लेवल पर एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

उनको इन पदों के बदले दो वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) मिले हैं। इस तरह के इंक्रीमेंट हासिल करने वाली वो राज्य की पहली कर्मचारी शिक्षिका बन गई हैं। उन्होंने अपने नाम एक इतिहास दर्ज करा लिया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है।

डॉ. ममता जोशी पाठक वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज पावलगढ़, कोटाबाग में व्यायाम शिक्षिका हैं। उन्होंने 2021 मे करनाल हरियाणा में 100 मीटर दौड मे कांस्य, लंबी कूद मे रजत पदक प्राप्त किया था। 2022 में गुरु ग्राम हरियाणा मे 100 मीटर और लंबी कूद मे दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये थे, जिसके लिए मार्च 2023 में मुख्यमंत्री की ओर से 60 हजार के नकद पुरष्कार से भी सम्मानित किया था।

इन सफलताओं के लिए उनको दो वेतन वृद्धि 2021 और, 2022 से दी गयी है। दो वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली सरकारी कर्मचारी भी बन गयी हैं। डॉ.ममता जोशी पाठक बचपन से ही नेशनल लेवल की एथलीट रही हैं। ममता कुमाऊं विश्वविद्यालय औ लखनऊ विश्वविद्यालय की चैंपियन होने के साथ ही 2003 में एथलेटिक्स कोचिंग डिप्लोमा में एनआईएस टॉपर भी रही हैं। 2006-07 में काॅमन वेल्थ खेलों मे इंडिया कोच भी रही हैं। 2003 से 2007 हल्द्वानी स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच भी रहीं, जहां कई राष्ट्रीय, अंतर राष्ट्रीय खिलाडियों को तैयार किया।

डॉ. ममता जोशी पाठक राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़ में कार्यरत है। उनको 12 साल का बेटा है। वह भी मां की तरह खेल की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। सब जूनियर वर्ग में राष्टीय स्तर पर बैडमिंटन और एथलेटिक्स में प्रतिभाग कर चुका है और खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड का विजेता भी है। इनके पति उत्तराखण्ड पुलिस ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर काशीपुर में कार्यरत हैं। वे भी पहले उत्तराखण्ड पुलिस के एथलेटिक्स कोच रह चुके हैं।

इन्होंने दी बधाई
इस उपलक्ष्य में नैनीताल डिस्टिक एथलेटिक्स एसोशियेसन के सचिव नरेश जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चैहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल, जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक, जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, त्रिलोक वृजवाशि, अंजू जोशी, हेमलता जोशी,रेखा धनिक, जानकी अधिकारी,योगीता तिवारी पंत, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की,अरविंद चैधरी,नवीन जोशी आदि सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

उत्तराखंड में फिर तेज़ होगा मानसून, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई सड़कें बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र …

error: Content is protected !!