Saturday , 10 October 2026
Breaking News

हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 के लिए हुआ बजट प्रावधान

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शुरू।

• समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार/देहरादून: 21 फरवरी।कुम्भ मेला नियंत्रण भवन ( सीसीआर ) हरिद्वार पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।

शिलान्यास किये गए कार्यों का सेक्टरवार विवरण में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़ तथा पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़ सहित श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़ निर्धारित किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक को भी संबोधित किया ।

About AdminIndia

Check Also

दिल्ली पुलिस ने CJP को प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इनकार, जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होना था प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर …

error: Content is protected !!