Sunday , 29 March 2026
Breaking News

नैनीताल जिला पंचायत विवाद : भाजपा की दीपा दरम्वाल अध्यक्ष, एक वोट से मिली जीत

नैनीताल: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट बिष्ट ने टॉस जीतकर बाजी मारी।

जिला कोषागार में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द माना गया, जिससे दीपा दरम्वाल एक वोट के मामूली अंतर से विजयी रहीं।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस पद पर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले। इसके बाद नियमानुसार टॉस किया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जीत मिली और वह नैनीताल जिला पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गईं।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखण्ड : सूचना न देने पर सहायक नगर आयुक्त पर ₹10,000 का जुर्माना, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति, डीएम पौड़ी को भी दिए निर्देश

देहरादून/कोटद्वार: उत्तराखण्ड सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध न …

error: Content is protected !!