Monday , 23 February 2026
Breaking News

उत्तराखंड : देवभूमि का जवान सूरज सिंह नेगी शहीद, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

कोटद्वार : जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कोटद्वार के लालपुर वार्ड-19 निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी शहीद हो गए। 25 वर्षीय सूरज भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में सेवारत थे और वर्तमान में 14 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में तैनात थे।

शहीद सूरज सिंह नेगी, पुत्र श्री प्रेम सिंह नेगी, की शहादत की खबर से कोटद्वार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

शहीद सूरज सिंह नेगी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गृहनगर कोटद्वार पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड : हाईकोर्ट में UKSSSC पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हाकम सिंह …

error: Content is protected !!