Tuesday , 24 June 2025
Breaking News
उत्तराखंड रोजगार अपडेट

रोजगार समाचार : पुलिस में बंपर भर्ती की तैयारी, इतने हज़ार पदों पर निकलेगा विज्ञापन!

लखनऊ : लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही बड़ा मौका आने वाला है। करीब 24,000 पदों पर भर्ती के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पूरी तरह तैयार है। जैसे ही शासन की हरी झंडी मिलेगी, विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो 15 जून तक भर्ती विज्ञापन जारी हो सकता है। पहले यह विज्ञापन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आने वाला था, लेकिन कुछ औपचारिकताओं की वजह से इसमें देरी हो गई।

इन पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

सिपाही वर्ग के 19,220 पद

  • सिपाही पीएसी: 9837

  • सिपाही पीएसी (महिला वाहिनी): 2282

  • सिपाही नागरिक पुलिस: 3245

  • सिपाही सशस्त्र पुलिस: 2444

  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1341

  • घुड़सवार पुलिस: 71

उप निरीक्षक (SI) के 4543 पद

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242

  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (महिला वाहिनी – बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 106

  • प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस): 135

  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल): 60

राज्य सरकार ने उपनिरीक्षक की भर्ती में उम्र सीमा में तीन साल की अतिरिक्त छूट देने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट में मंजूरी दे दी है।

कितने आवेदन आने की उम्मीद?

इस बार इन पदों पर भर्ती के लिए करीब 35 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। पिछली बार सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। अबकी बार अधिकतर पद पीएसी और सशस्त्र बलों में हैं, फिर भी भारी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है।

अपडेट पर रखें नजर

  • भर्ती विज्ञापन जून के पहले पखवाड़े में आ सकता है।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन के साथ ही शुरू होगी।

  • योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को तैयारी में कोई ढील नहीं देनी चाहिए।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड रोजगार अपडेट

UTTRAKHAND JOB : चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) में भर्ती, जल्द करें आवेदन, बस 10 दिन और…

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने CSSD तकनीशियन के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी …

error: Content is protected !!