Monday , 7 July 2025
Breaking News

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा, अब यहां 5 की मौत; होगी मजिस्ट्रीयल जांच, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल चमोली में वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि, आज एक और हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 03 पुरुष और 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो है, जबकि, एक घायल हुआ है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद उत्तरकाशी में धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर एक अल्टो कार खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। हादसे के वक्त वाहन में कुल 06 लोग सवार थे, जिसमे से 05 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास हुए इस हादमे के मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं।वहीं गंभीर रूप से घायल मह‍िला को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब यह कार (यूके 10 ए – 0571) उत्तरकाशी आ रही थी। उत्‍तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।

उत्तरकाशी दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

टिहरी गढ़वाल में वाहन दुर्घटना, एक ही परिवार के तीनों घायलों को किया रेस्क्यू

वहीं आज सुबह टिहरी गढ़वाल में बद्रीनाथ रोड पर गूलर के पास, पुल से एक कार के खाई में गिर गई। रेस्क्यू के लिए SDRF पोस्ट ब्यासी से टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इस वैगन कार (DL 5 CR 2870) मे एक पुरुष, एक महिला और बच्चा सवार थे। ये लोग दिल्ली से बद्रीनाथ जा रहे थे। घायल दम्पति व उनके पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

चमोली जिले के जोशीमठ में शुक्रवार को हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोगों की मौत, 05 घायल

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में करीब 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं।#UttarakhandNews #ChamoliAccident pic.twitter.com/abCpygDIK4

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) November 18, 2022

इससे पहले बीते कल शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस टाटा सूमो वाहन में 17 लोग सवार थे। हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 05 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

About

Check Also

उत्तराखंड: मोबाइल टावरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: दर्जनों अवैध टावर सील

देहरादून : देहरादून ज़िले में नियमों को ताक पर रखकर लगाए जा रहे मोबाइल टावरों के …

error: Content is protected !!