Saturday , 4 April 2026
Breaking News

गोवर्धन पूजा पर सीएम धामी ने की गायों की पूजा, युवाओं से परंपराओं व संस्कृति के संवर्धन के लिए आगे आने का किया आह्वान

Govardhan Puja : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि, वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित रही।

About

Check Also

दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक (महाराष्ट्र): नासिक जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसे में एक ही परिवार …

error: Content is protected !!