Monday , 16 March 2026
Breaking News

UKSSSC के नए अध्यक्ष बने गणेश सिंह मर्तोलिया

UKSSSC Chairman : उत्तराखंड सरकार ने भर्ती घोटालों की जांच के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया (Ganesh Singh Martolia) को UKSSSC के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है।

रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया

बता दें कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्तियों में प्रश्न पत्र पेपर लीक और धांधली के मामले सामने आने के बाद एस राजू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था।

UKSSSC के नए अध्यक्ष बने रिटायर्ड IPS गणेश सिंह मर्तोलिया pic.twitter.com/DVWLD2Be8F

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) October 12, 2022

अब पूर्व आईपीएस गणेश मार्तोलिया को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मार्तोलिया बेहद ईमानदार छवि और कड़क मिजाज के अधिकारियों में गिने जाते हैं। उनके हाथ ऐसे समय में आयोग की कमान मिली है, जब तमाम भर्ती घोटालों को लेकर UKSSSC चर्चाओं में है।

Former IPS Ganesh Martolia appointed UKSSSC chairman

About

Check Also

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में …

error: Content is protected !!