Thursday , 2 April 2026
Breaking News

सीएम धामी से मिले ‘बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड’ के पदाधिकारी, हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड’ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र पुंडीर एवं राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।

About

Check Also

हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि

चंडीगढ़ : चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के …

error: Content is protected !!