Sunday , 15 February 2026
Breaking News

उत्तराखंड: सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस का ब्यूटी पार्लर पर छापा, शादीशुदा महिला और पूर्व प्रेमी मिलने पर हंगामा

Nainital News : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को यहां सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। लेकिन यहां पहुंचकर मामला कुछ और ही निकला। पुलिस को यहां शादीशुदा संचालिका और उसका पूर्व प्रेमी मिले। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि, नवाबी रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यहां ब्यूटी पार्लर में संचालिका और एक अन्य युवक मिले।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच शादी से पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों की शादी कहीं और हो गई थी। शादी के बाद भी ब्यूटी पार्लर संचालिका और वह युवक एक-दूसरे से मिल रहे थे। इसी दौरान बुधवार को युवक का पीछा करते हुए परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंच गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब हंगामा हुआ। थाने में समझौता के बाद मामला रफादफा हो गया।

About

Check Also

BKTC सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

गुप्तकाशी। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम से जुड़े वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती (84) का …

error: Content is protected !!