Monday , 16 February 2026
Breaking News

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने प्रसून जोशी

Uttarakhand Brand Ambassador Prasoon Joshi: प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर सरकार की अनुमति मिली।

उत्तराखंड सरकार ने लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को बनाया राज्य का ब्रांड एंबेसडर।#UttarakhandBrandAmbassador #PrasoonJoshi #Uttarakhand #uttarakhandnews #bharatjan #भारतजन pic.twitter.com/Ige5XMkMhe

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) November 25, 2022

उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

प्रसून जोशी वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। जाने माने गीतकार प्रसून जोशी को तीन बार साल 2007, 2008 और 2014 में फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘चटगांव’ में उनके काम के लिए उन्हें 02 बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

प्रसून जोशी का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 16 सितंबर 1968 को हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है। प्रसून जोशी का बचपन और उनकी शिक्षा तत्कालीन उत्तर प्रदेश में हुई थी। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे। प्रसून जोशी ने एमएससी के बाद एमबीए की पढ़ाई की।

About

Check Also

BKTC सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

गुप्तकाशी। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम से जुड़े वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती (84) का …

error: Content is protected !!