Sunday , 1 February 2026
Breaking News

WhatsApp Down service restored : भारत में व्हाट्सएप सर्विस बहाल, 02 घंटे तक ठप होने से यूजर्स रहे परेशान

WhatsApp Down service restored : मेटा (META) के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप आखिरकार करीब 02 घंटे बाद सुचारू हो गया है। आज दोपहर करीब 12 बजे से भारत सहित कई अन्य हिस्सों में यूज़र्स किसी भी पर्सनल या ग्रुप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे थे।

इसको लेकर कई यूजर्स ने बताया कि, वे मैसेज सेवा तक नहीं पहुंच सके या भेजे गए मैसेजेस के लिए एक भी टिक प्राप्त नहीं कर सके। जिसके बाद वॉट्सऐप की मालिकाना कंपनी मेटा ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा, ‘कुछ यूज़र्स को मैसेज भेजने में परेशानी का सामने करना पड़ रहा है, और हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं।’

Whatsapp Server Down को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया Twitter पर इसकी शिकायत की और वहीं लोगों ने इसे लेकर खूब मजेदार मीम्स भी शेयर किया है। इसके साथ ही ट्विटर पर हैशटैग #WhatsAppdown और #WhatsApp ट्रेंड करने लगे।

About

Check Also

केंद्रीय बजट 2026-27: नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में …

error: Content is protected !!