नई टिहरी : जनता इंटर कॉलेज थौलधार मांजफ में 33 सालों से सेवा दे रहे शिक्षक जगमोहन थलवाल सेवानिवृत्त हो गए हैं।मंगलवार को विद्यालय परिवार ने उनको भावभीनी विदाई दी। विदाई के अवसर पर शिक्षक जगमोहन थलवाल ने विद्यालय को एक लाख रुपये दान दिया।
साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने हाथ से मिठाई भी बांटी। वे अंग्रेजी विषय के अच्छे शिक्षक रहे। 2013 से 2016 तक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य भी रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन जोशी ने कहा कि शिक्षक जगमोहन थलवाल की उत्कृष्ट सेवा रही है।
भविष्य में भी उनका सहयोग विद्यालय को मिलेगा, ऐसी हम अपेक्षा करते हैं। इस मौके पर प्रवक्ता कुंवर सिंह रावत, बोलम चंद रमोला, सुरेंद्र सिंह रावत, राजीव पैन्यूली, राजेंद्र खरोला, रोशन सिंह रमोला, नरेश रांगड, वरिष्ठ लिपिक हेमचंद रमोला, कनिष्ठ लिपिक अमर सिंह महर आदि शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक