Friday , 30 October 2026
Breaking News

शर्मसार : पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ गैंगरेप, महिला मित्र बनाती रही वीडियो

उधमसिंह नगर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नशेड़ी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ गैंग गैंगरेप किया. इस दौरान पीड़िता आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसकी इज्जत को तार-तार करते रहे.

मामला 2022 का है. पीड़िता के अनुसार उसका पति मिथुन कुमार सिडकुल की एक कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है. पति की संगत नशेड़ी दोस्तों के साथ ज्यादा थी. महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2022 को घर पर पति ने एक दिन पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें उसके दोस्त सुरेंद्र गंगवार, राज चौधरी, यास्मीन सिद्दीकी और एक महिला मित्र यास्मीन भी शामिल थी.

पार्टी के दौरान उन लोगों ने धोखे से उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया. जिसके बाद पति के साथ-साथ उसके तीनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरन उन लोगों के साथ मौजूद यास्मीन वीडियो बनाती रही. मामले को लेकर 21 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया.

गैंगरेप के सभी आरोपी अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बाहर हैं. जानकारी के अनुसार मामले को लेकर उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है. जल्द ही दुष्कर्म के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

About AdminIndia

Check Also

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया, 1 दिसंबर से घर-घर होगा सर्वेक्षण

पीपलकोटी। उत्तराखंड में आगामी जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत 16 नवंबर …

error: Content is protected !!