Tuesday , 24 February 2026
Breaking News

लखनऊ में साहित्यिक सम्मान: महावीर रवांल्टा को ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’ से नवाजा गया

लखनऊ: हिंदी साहित्य की गद्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी महावीर रवांल्टा को प्रतिष्ठित ‘बलदेव मल्ल सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बी.एम.एन सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान, ‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के निदेशक मनोज कांत, भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, तथा आईएएस अधिकारी एवं माननीय मुख्यमंत्री के निजी सचिव श्रीप्रकाश गुप्त उपस्थित रहे। देशभर से साहित्य, कला, खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख साधकों और विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिसमें बलदेव मल्ल सम्मान के अतिरिक्त सुभाष मल्ल सम्मान, वीरकेश्वर मल्ल सम्मान, पार्वती मल्ल साहित्य श्री सम्मान आदि शामिल थे।

समारोह का संचालन डॉ. अंजना वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार मल्ल की ओर से व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सम्मानित व्यक्तियों के साथ अनेक आत्मीय जनों, साहित्य प्रेमियों एवं सहयोगियों से मुलाकात भी हुई, जिसे प्राप्तकर्ताओं ने अत्यंत सुखद अनुभव बताया।

महावीर रवांल्टा ने अपने साहित्यिक एवं रंगमंचीय योगदान के लिए पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त किए हैं।महावीर रवांल्टा का रचना संसार हिमालयी जीवन की कठिनाइयों, सांस्कृतिक धरोहर और मानवीय मूल्यों का सशक्त दस्तावेज है। उनकी लेखनी न केवल लोक को जीवित रखती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करती है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण में ऐसे प्रयासों की सराहना की और युवा साहित्यकारों को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा, पकड़े गए 8 मुन्ना भाई

हरिद्वार : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाओं में हिंदी विषय के पेपर के दौरान हरिद्वार …

error: Content is protected !!