उत्तरकाशी: पुलिस चैकी भटवाड़ी की ओर से SDRF को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर मुखवा गांव की एक 26 वर्षीय गर्भीवती महिला जो कि गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वहीं फस गयी। SDRF टीम द्वारा उक्त महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।