उत्तरकाशी: गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तरकाशी में दो सरकारी कर्मचारियों ने एक महिला के साथ कि मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला ने थाने में पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला जमीन विवाद का है। गणतंत्र दिवस के दिन महिला और उनका बेटा घर में अकेले थे। इसका फायदा उठाकर महिला पर हमला कर दिया।
जब महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो दोनों सरकारी कर्मचारी अपने रिश्तेदारों को लेकर थाने पहुंच गए और वहां भी हंगामा करने लगे। विधवा महिला को दोनों कर्मचारी लंबे समय से परेशान कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष के खास परिचित हैं। जिसके चलते विधवा महिला को इंसाफ नहीं मिला पा रहा हैं। महिला का आरोप है कि दोनों कर्मचारी महिला की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसके चलते ही बार-बार उनको डराया-धमकाया जाता है।
- दिगबीर बिष्ट
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक