Sunday , 1 November 2026
Breaking News

बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 29 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहले की बर्फबारी के कारण प्रदेश में कुल 66 सड़कें बंद हैं, जिनमें छह राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

बंद प्रमुख सड़कों में चमोली जिले का ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (हनुमान चट्टी से आगे), गोपेश्वर-मंडल-चोपता और जोशीमठ-मलारी-नीती राजमार्ग शामिल हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-यमुनोत्री राजमार्ग (राड़ीटॉप से औरछाबैंण्ड तक) तथा ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग (गंगनानी से आगे) बर्फबारी के कारण बंद हैं। टिहरी जिले में चंबा-धनोल्टी-सुवाखोली राजमार्ग भी प्रभावित है, जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं।

बर्फबारी से हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। डीजीआरई ने चमोली जिले के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन सतर्क है। यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर यात्रा करें और अनावश्यक जोखिम न लें।

About AdminIndia

Check Also

चारधाम मुख्य सलाहकार बी. डी. सिंह कुंभ मेला 2027 के संयोजक बने

पूर्व आईएफएस‌/ बीकेटीसी पूर्व प्रशासक/मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह हरिद्वार कुंभ 2027 समन्वयक बने‌ मुख्यमंत्री पुष्कर …

error: Content is protected !!