देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू की जाएगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निरीक्षण के बाद इसकी अनुमति दे दी है। यात्री 7 सितंबर सुबह 11 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट बुक कर सकेंगे। मानसून सीजन को ध्यान में रखते …
Read More »Monthly Archives: September 2026
बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, विचारों और संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान और उनके संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण …
Read More »अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण शुरू: कलक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात
सहारनपुर : सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शनिवार सुबह शुरू हो गई। प्रशासन ने परिसर के सभी पांच प्रवेश द्वार सील कर दिए और आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जिला जज की अदालत के 2 सितंबर के आदेश …
Read More »उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ: देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों को मिलेगा दुर्लभ दीदार
देहरादून। उत्तराखंड के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में पहली बार सफेद बाघ (व्हाइट टाइगर) का दीदार अब संभव हो सकेगा। देहरादून स्थित चिड़ियाघर में दो सफेद बाघ लाने की अनुमति केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) ने दे दी है। यह सफलता वन विभाग के अधिकारियों के वर्षों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। पिछले लंबे …
Read More »श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षित
श्रीनगर। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल के संपर्क में आ गई। हादसे में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, इंडिगो की उड़ान …
Read More »मसूरी के व्यू प्वाइंट से गिरा दिल्ली का युवक, उपचार के दौरान मौत
मसूरी। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली से मसूरी घूमने आया था। एसएसआई सतेंद्र भाटी …
Read More »उत्तराखंड में मौसम का तल्ख मिजाज बरकरार, सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी तल्ख बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है, जबकि नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जिलों में …
Read More »जंतर-मंतर हमले को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले का मामला एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद फिर चर्चा में आ गया है। हमले के आरोपी बताए जा रहे स्वयंभू इंटरनेट इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह कथित …
Read More »ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 ने EOS-05 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार तड़के एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 2:55 बजे प्रक्षेपित किए गए GSLV-F17 रॉकेट ने करीब 19 मिनट बाद EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित भू-तुल्यकालिक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस सफलता के साथ भारत की पृथ्वी निगरानी और …
Read More »वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य होगा हनोल जागरा मेला-2026
देहरादून। जनपद के प्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में आयोजित होने वाला जागरा मेला-2026 इस बार भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मेले को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल’ की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 13 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाले मेले में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक