Monday , 28 September 2026
Breaking News

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर धर्म की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है।

गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद ने कहा आज प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, परिवहन सहित कई व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। सुविधाओं के अभाव में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में पलायन हो चुका है। गांव के गांव बंजर हो चुके हैं कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं अस्पताल रेफर केंद्र बन चुके हैं। इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि रोजगार की तलाश में युवा दूसरे प्रदेशों में धक्के खाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार सिर्फ झूठी वाहवाही कर जनता को झूठे सपने दिखा रही है और प्रदेश की हालत बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा सरकार की इन नीतियों का कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है।

प्रदीप टम्टा ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों के भवन जर्जर जर्जर हो चुके हैं और शिक्षकों का अकाल पड़ा हुआ है। जिस कारण नौनिहालों का भविष्य अधर में लटका पड़ा है।

जबकि प्रदेश के मुखिया प्राइवेट स्कूलों व शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। एक साल से निकाय चुनाव को लटकाया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को प्रदेश के युवा मुखिया से काफी आशाएं थीं। लेकिन वो जनता की आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

About AdminIndia

Check Also

विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर

चीन (शंघाई)। विश्व कौशल प्रतियोगिता WorldSkills Shanghai 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए …

error: Content is protected !!