Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल

श्रीनगर गढ़वाल। आस्था, विश्वास और कठिन साधना का अनूठा संगम बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल स्थित प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिलेगा। संतान सुख की कामना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब 200 दंपति खड़ दीपक अनुष्ठान में शामिल होंगे। इस दौरान पति-पत्नी पूरी रात हाथों में जलता हुआ दीपक लेकर खड़े रहकर …

Read More »

बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर FASI की सख्ती, गोवा प्लांट के सैंपल जांच में असुरक्षित, कंपनी के खिलाफ मुकदमे को मंजूरी

नई दिल्ली। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के प्रमुख ब्रांड बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कंपनी के गोवा स्थित विनिर्माण संयंत्र से लिए गए पैकेज्ड पेयजल के नमूने को जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। …

Read More »

आशा, आउटसोर्स और स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की उठी मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र

देहरादून। न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये घोषित करने, आशा कार्यकर्ताओं समेत सभी स्कीम वर्कर्स और आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को देहरादून में मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में …

Read More »

गुजरात हादसे में मारे गए कोटद्वार के सातों लोगों के शव कौड़िया कैंप पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

कोटद्वार। गुजरात के कच्छ जिले के भुज में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के कोटद्वार में तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले सातों लोगों के पार्थिव शरीर सोमवार को सेना के कौड़िया कैंप पहुंचा दिए गए। अपनों के शवों के पहुंचने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक …

Read More »

आईएफएफआई 2026 गोआ में उत्तराखंड में फिल्म डेस्टिनेशन पर चर्चा

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव आईएफ एफ आई के वेब्स फिल्म बाजार में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा   गोवा,/ देहरादून 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 2026 के अंतर्गत 22 नवंबर से शुरू हुए वेब्स फिल्म बाजार में उत्तराखंड की फिल्म …

Read More »

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी विशेष वस्तुएं भेंट कीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान को भी प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री …

Read More »

चिन्यालीसौड़ में किसान ऋण मेले का आयोजन, 111 किसानों को बांटे 1.05 करोड़ रुपये के ऋण

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड और सहकारिता विभाग की ओर से चिन्यालीसौड़ विकासखंड कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा ने की। मेले के दौरान बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत 111 किसानों एवं अन्य लाभार्थियों को कुल 105.21 लाख रुपये (करीब 1.05 करोड़ रुपये) …

Read More »

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश सरकार इनके मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक की वृद्धि करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश की 35 …

Read More »

देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की एंट्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

देहरादून। राजधानी देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को सफेद बाघ देखने का मौका मिलेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ ‘तेजस’ के लिए तैयार किए गए नए बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया। सफेद बाघ के आने से देहरादून चिड़ियाघर के आकर्षण में और इजाफा होने की उम्मीद …

Read More »

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग सील

देहरादून : राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को सील कर दिया। संबंधित भूमि पर प्राधिकरण से स्वीकृत तलपट मानचित्र …

Read More »
error: Content is protected !!