Monday , 16 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड : यहां हुई बारिश, दोपहिया वाहन बहे, मकानों को पैदा हुआ खतरा

रुद्रप्रयाग: जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। बारिश के कारण गदेरे उफान पर आ गए, कई भवनों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं, और जगह-जगह पेड़ों को नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। रुद्रप्रयाग के कई क्षेत्रों में देर रात हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से व्यापक क्षति …

Read More »

उत्तराखंड: यमुना वैली पब्लिक स्कूल नौगांव के नाम बड़ी उपलब्धि, सैनिक स्कूल में इन बच्चों का चयन

नौगांव: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में यमुना वैली पब्लिक स्कूल, उत्तराखंड के चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इन छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। चयनित छात्रों में अनिकेत, वैभव रावत, अदिति, और …

Read More »

UTTARKASHI: राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में PTA का गठन, पंडित गीताराम गैरोला बने अध्यक्ष

बड़कोट : राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शोभना थापा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली। इसी दौरान कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न कराया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों का …

Read More »

बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर रवाना हुए मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ, ये है पूरा यात्रा कार्यक्रम

बड़कोट: मुलुकपति श्री राजा रघुनाथ 57 गांव बनाल पट्टी के अलावा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों में आराध्य देव हैं। श्री राजा रघुनाथ अपने सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान परंपरा, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा का आयोजन श्री राजा रघुनाथ जी महाराज बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा …

Read More »

Uttarakhand Breaking : धामी कैबिनेट में अहम फैसले, पंचायत चुनाव का अब भी इंतजार!

धामी कैबिनेट की बैठक, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 20 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और साहस की सराहना की गई। बैठक में वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सीएम धामी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर …

Read More »

उत्तराखंड : लापता चार साल की बच्ची की हत्या, टनल के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार : शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 13 मई से लापता एक चार साल की मासूम बच्ची का शव शुक्रवार सुबह मनसा देवी मंदिर के पास स्थित टनल क्षेत्र से बरामद हुआ। यह हृदयविदारक दृश्य सबसे पहले खुद बच्ची के पिता के सामने आया, जो लगातार बेटी की तलाश में …

Read More »

छोटी बात-बड़ा बवाल : एक नींबू के लिए भिड़ गए दो समुदाय, चल गई तलवारें

उदयपुर :: धानमंडी थाना सीमा में एक मामूली सी कहासुनी ने विकराल रूप ले लिया। बात शुरू हुई थी बस एक नींबू को लेकर, लेकिन अंजाम तलवारबाज़ी और लहू-लुहान सड़कों तक जा पहुँचा। घटना तीज का चौक स्थित सब्ज़ी मंडी की है, जहाँ एक युवक नींबू खरीदने आया था। खरीदी के दौरान उसकी सब्ज़ी विक्रेता से कहासुनी हो गई। पास …

Read More »

उत्तराखंड : नहीं चली आबकारी विभाग की मनमानी, बंद होंगी ये शराब की दुकानें

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लेते हुए उन शराब की दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने का निर्देश जारी किया है, जहां हर बार स्थानीय लोगों का विरोध देखने को मिलता है। यह निर्णय जनता की भावनाओं, आक्रोश और सामाजिक दबाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। परमानेंट बंद किया जाएगा मंगलवार …

Read More »

UTTARAKHAND: सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी पर सख्ती, तय समय बाद हुई बायोमेट्रिक हाज़िरी तो भुगतनी होगी सज़ा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में समयबद्धता और अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा दिनांक 15 मई 2025 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रातः 10:15 बजे तक बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य होगी। यह निर्णय पूर्व में जारी …

Read More »

जानकीचट्टी में यमुनोत्री धाम की गरिमा बचाने को विजयपाल रावत ने किया मौन सत्याग्रह

जानकीचट्टी (उत्तरकाशी): पवित्र यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में आज एक अनूठा और प्रतीकात्मक “मौन सत्याग्रह आंदोलन” आयोजित किया गया। इस आंदोलन के माध्यम से क्षेत्रीय जनता ने तीर्थस्थल की गरिमा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पाँच प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। इस शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली आंदोलन को यमुनोत्री क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी महावीर पंवार “माही” का …

Read More »
error: Content is protected !!