Wednesday , 25 November 2026
Breaking News

कुदरत का कहर: बांध ओवरफ्लो, 100 फीट से अधिक चौड़ी खाई बनी, सेना तैनात

राजस्थान: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सवाई माधोपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां लगातार बारिश के कारण सुरवाल बांध ओवरफ्लो हो गया। इसके परिणामस्वरूप बांध के पास एक बड़ा गड्ढा और लंबी खाई बन गई है, जिससे भारी तबाही हुई है। खाई बनी और गांव में …

Read More »

उत्तराखंड: अभी कम नहीं हुआ खतरा, हर्षिल में डरा रही है तेलगाड़

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हर्षिल घाटी रविवार शाम एक बार फिर खतरे की जद में आ गई। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के बाद तेलगाड नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे पूरे बाजार और गांव में दहशत फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने नदी किनारे बसे होटल, आवासीय भवन, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस थाने को …

Read More »

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज स्कूल बंद

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए चार जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। जानकारी के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में 25 अगस्त (सोमवार) को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा …

Read More »

उत्तराखंड: UP से आकर कैंपटी के गांव में की फायरिंग, युवती के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने बचाया

टिहरी: कैंपटी थाना क्षेत्र के सैंजी गाँव में रविवार को तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिससे गाँव में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का हाल ही में सुशील पुत्र सोबन सिंह रावत (निवासी सैंजी) से विवाह …

Read More »

उत्तरकाशी: राधा स्वामी सत्संग केंद्र सांकरी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तरकाशी जिले के सांकरी स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वृक्षावंधन अभियान के सहयोग से अध्यापक सुमन सिंह रावत की पहल पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बांझ, देवदार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सौड़, सांकरी, सिदरी, कोटगांव, ढाटमीर, ओसला, पांव, जखोल, फिताड़ी, लिवाड़ी आदि गाँवों की …

Read More »

उत्तराखंड में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम धामी ने दिए संकेत, जल्द हो सकता है फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ही इस विषय पर अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, इस पर खुद सीएम धामी ने स्पष्ट किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री धामी ने …

Read More »

थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की सहायता राशि

थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कुलसारी राहत शिविर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के …

Read More »

उत्तराखंड : ONGC अधिकारी से साइबर ठगी: ₹7.39 करोड़ का चूना

देहरादून: ओएनजीसी (ONGC), त्रिपुरा में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत एक दून निवासी अधिकारी, संदीप कुमार, ₹7.39 करोड़ की एक बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। यह ठगी उन्हें शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई। इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच …

Read More »

ओडिशा तट पर डीआरडीओ ने किया एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण

बालासोर/भुवनेश्वर। देश की प्रमुख रक्षा अनुसंधान एजेंसी डीआरडीओ ने शनिवार को ओडिशा तट से एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से संपन्न हुआ। डीआरडीओ की यह अत्याधुनिक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसमें त्वरित …

Read More »

थराली आपदा : कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी

  थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुलसारी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा राहत और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने हर संभव मदद और शीघ्र राहत …

Read More »
error: Content is protected !!