Wednesday , 11 February 2026
Breaking News

AdminIndia

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम आज से करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे प्रदेश भर में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने चार और पांच नवंबर को भी राज्य के …

Read More »

चमोली की अनीशा के नाम बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में जीता स्वर्ण पदक

चमोली। उत्तराखंड की होनहार धाविका कुमारी अनीशा, जो चमोली जनपद के लुन्तरा (पो. नंदानगर) गांव की निवासी हैं, ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार …

Read More »

ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। दोनों एजेंसियों ने जोधपुर संभाग में कई स्थानों पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो संदिग्ध जोधपुर से जबकि एक जैसलमेर से पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्धों पर …

Read More »

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी, 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग के अंतर्गत भरे …

Read More »

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, 24 नवंबर को संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्तमान प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बी.आर. गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उनकी …

Read More »

NDA का संकल्प पत्र: 4 शहरों में मेट्रो और 1 करोड़ नौकरियां, बिहार चुनाव के लिए संकल्प पत्र में कई बड़े एलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेताओं ने साझा रूप से अपने चुनावी वादों का एलान किया है। केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री-एचएएम (एस) संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री-एलजेपी (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख …

Read More »

बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, छात्रा को रौंदने वाली कार का सुराग

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी चौक के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने 67 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस जब्त कर ली है। वहीं, दूसरे मामले में 23 अक्टूबर को सरोवर …

Read More »

मंत्री से सवाल पूछा तो पीआरडी जवानों की छुट्टी: 300 दिन रोजगार की मांग पर ड्यूटी से हटाए

ऊधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां “युवा संवाद” की बात कर उत्तराखंड को नंबर-1 बनाने का आह्वान कर रहे हैं, वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या से सवाल पूछना दो पीआरडी जवानों को महंगा पड़ गया। 300 दिन रोजगार की मांग करने पर जिला युवा कल्याण विभाग ने दोनों को ड्यूटी से हटा घर बैठा दिया। दीपावली से …

Read More »

खिर्सू में भालू का हमला: सुबह एक्सरसाइज करते दो युवक घायल, ग्रामीणों में रोष

पौड़ी। खिर्सू क्षेत्र के माथीगांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक भालू ने मुख्य मार्ग पर दो युवकों पर अचानक हमला कर दिया। आसपास के लोगों की सूझबूझ से दोनों को बचाया गया और तुरंत बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। घायल युवकों की पहचान …

Read More »

श्रेयस ने कहा- मैं रिकवर कर रहा हूं, दो माह तक क्रिकेट से रहेंगे दूर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही संपन्न वनडे सीरीज के दौरान एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ते समय मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां पसलियों में हुई क्षति से इंटरनल ब्लीडिंग रोकने के लिए आपात सर्जरी की गई। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर …

Read More »
error: Content is protected !!