Wednesday , 14 October 2026
Breaking News

ATS और IB की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। दोनों एजेंसियों ने जोधपुर संभाग में कई स्थानों पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो संदिग्ध जोधपुर से जबकि एक जैसलमेर से पकड़ा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्धों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संपर्क और फंडिंग नेटवर्क से जुड़ाव होने का संदेह है। एटीएस और आईबी की टीमें उनके संपर्कों और नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर की गई है। फिलहाल छापेमारी और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद मामले में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

About AdminIndia

Check Also

हरिद्वार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ने बिछाया जाल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !!