रात 1:21 बजे महसूस हुए झटके। उत्तरकाशी समेत कई तहसील क्षेत्रों में हलचल। जिले में किसी नुकसान की सूचना नहीं। उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.2 रिक्टर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जिले की बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया …
Read More »AdminIndia
उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप
खटीमा। रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर छह के पास शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर …
Read More »फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा, एयर इंडिया ने नहीं की पुष्टि
नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई भीषण टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान के कैप्टन के साइकोएक्टिव पदार्थों से संबंधित डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा सामने आया है। हालांकि, एयर इंडिया ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में पायलट के डोप टेस्ट …
Read More »उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर-पिथौरागढ़-चमोली में विशेष सतर्कता
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में मौसम का असर अधिक रहने की आशंका है। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सावधानी बरतने की सलाह …
Read More »हनी ट्रैप में फंसे विंग कमांडर पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप
नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के कथित हनी ट्रैप में फंसकर संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को निगरानी के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपा गया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। आरोपी पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज …
Read More »वसई में कजरी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, संजोली पाण्डेय के लोकगीतों ने बांधा समां
वसई। सावन की लोक परंपराओं और कजरी गीतों को समर्पित ‘कजरी महोत्सव-2026’ का आयोजन संस्कार भारती प्रतिष्ठान व अभियान, मुंबई की ओर से वसई पूर्व स्थित रीजेंसी बैंक्वेट्स में किया गया। अयोध्या से पहुंचीं सुप्रसिद्ध लोक गायिका संजोली पाण्डेय की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा मुंबई के …
Read More »खड़गे की रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने, SSP कार्यालय में कांग्रेस का धरना
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित रैली से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में शामिल होने आ रही बसों की जगह-जगह पुलिस चेकिंग कर रही है और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है। आरोपों के विरोध में नेता …
Read More »उत्तराखंड : 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ रुपये की राशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान लाभार्थियों के खातों में कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री धामी …
Read More »उत्तराखंड में घर बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, तीन साल से तलाश रहे जमीन, अब सीएम धामी से मांगी मदद
देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत अब अपने गृह राज्य में अपना घर बनाकर यहां रहने की इच्छा रखते हैं। उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर आ रही दिक्कतों के बीच पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी। पंत …
Read More »नंदा की चौकी पुल मामला: PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, बड़ा सवाल निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई कब?
देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नव निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुल की डिजाइन से लेकर तकनीकी निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण तक कई …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक