Monday , 24 August 2026
Breaking News

AdminIndia

उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी

गोशाला जा रही महिला की सतर्कता से बची मासूम की जान. जिला अस्पताल में चल रहा उपचार। चमोली। चमोली जिले के रांगतोली गांव में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव के एक आम रास्ते के किनारे स्थित नाले में एक नवजात संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ने से नवजात की …

Read More »

नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग

12 अगस्त को देहरादून में होगा सम्मान समारोह. ‘Mountain Melodies of Narendra Singh Negi’ पुस्तक का भी होगा लोकार्पण. देहरादून। उत्तराखण्ड लोक समाज द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ इस वर्ष अरुणाचल प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी, अभिनेता, नाटककार और हिन्दी शिक्षक ताई तुगुंग को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 12 अगस्त 2026 को …

Read More »

BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में इसी महीने से “बूथ …

Read More »

भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण दोनों प्रमुख धामों को जोड़ने वाले मार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू स्थित नालू पानी के पास भूस्खलन के कारण …

Read More »

आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड

रुद्रपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस की रात्रिकालीन सतर्कता परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति बुधवार देर रात स्वयं फील्ड में उतर गए। एसएसपी ने रात करीब 12:00 बजे से प्रातः 3:00 बजे तक रुद्रपुर से लेकर कोतवाली जसपुर तक विभिन्न पुलिस चेकिंग प्वाइंटों और ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण …

Read More »

MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल तथा रेस्टोरेंट निर्माण से …

Read More »

ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित. देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय …

Read More »

उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस

नैनीताल। उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी अभियान के दौरान नैनीताल में एक रोचक मामला सामने आया है, जहां आम नागरिकों की तरह कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और नैनीताल विधायक सरिता आर्या के आवास पर भी मतदाता …

Read More »

दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा। संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही इस बैठक में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। बैठक में पिछले दिनों हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और वर्ष …

Read More »

संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 13वें दिन बुधवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दलों ने इन मुद्दों पर संसद परिसर …

Read More »
error: Content is protected !!