टिहरी: कैंपटी थाना क्षेत्र के सैंजी गाँव में रविवार को तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिससे गाँव में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का हाल ही में सुशील पुत्र सोबन सिंह रावत (निवासी सैंजी) से विवाह …
Read More »प्रदीप रावत 'रवांल्टा'
उत्तरकाशी: राधा स्वामी सत्संग केंद्र सांकरी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उत्तरकाशी जिले के सांकरी स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वृक्षावंधन अभियान के सहयोग से अध्यापक सुमन सिंह रावत की पहल पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बांझ, देवदार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सौड़, सांकरी, सिदरी, कोटगांव, ढाटमीर, ओसला, पांव, जखोल, फिताड़ी, लिवाड़ी आदि गाँवों की …
Read More »उत्तराखंड : ONGC अधिकारी से साइबर ठगी: ₹7.39 करोड़ का चूना
देहरादून: ओएनजीसी (ONGC), त्रिपुरा में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत एक दून निवासी अधिकारी, संदीप कुमार, ₹7.39 करोड़ की एक बड़ी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। यह ठगी उन्हें शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई। इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच …
Read More »बड़कोट : राना में देर रात उफान पर आया दगेरा, घरों घुसा मलबा और पानी
उत्तरकाशी। यमुना वैली के राणा चट्टी क्षेत्र में बरसाती गदेरे का जलस्तर बढ़ने और कुछ घरों में मलबा घुसने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों की टीमें आवश्यक संसाधनों के साथ भेज दी गई हैं। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की …
Read More »स्यानाचट्टी में बनी झील, हालात पर नज़र बनाए हुए हैं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण
बड़कोट : स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से अस्थायी झील बनने की सूचना मिलते ही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण कल ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो से हालात का जायज़ा लिया और प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भारी बारिश और आपदा की इस घड़ी में क्षेत्र में जगह-जगह हालात चुनौतीपूर्ण …
Read More »उत्तरकाशी ब्रेकिंग: यमुना नदी पर स्यानाचट्टी के पास बनी बड़ी झील, 150 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट, घर और होटल जलमग्न
उत्तरकाशी जिले की यमुनाघाटी से बड़ी खबर सामने आई है। यमुना नदी पर स्यानाचट्टी के पास गढ़गाड़ नाले में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से नदी पर कृत्रिम झील जैसी स्थिति बन गई है। इस झील के कारण निचले क्षेत्रों में बसे होटल और घर जलमग्न हो गए हैं, जबकि पुल तक पानी भर गया है। हालात …
Read More »उत्तरकाशी: बारिश से हुआ भूस्खलन, बिगराड़ी गांव में लघु उद्योग को भारी नुकसान
बड़कोट। उत्तरकाशी सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में बारिश से एक लघु उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। ग्राम निवासी चैन सिंह चमियाल यहां किरन लघु उद्योग संचालित करते हैं। भारी बारिश और भूस्खलन …
Read More »Big Breaking: कार्य मंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह का इस्तीफ़ा
भराड़ीसैंण/गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कार्य मंत्रणा समिति को दरकिनार कर सरकार एकतरफा फैसले ले रही है। उन्होंने …
Read More »उत्तराखंड में अब ‘डिजिटल धर्मांतरण’ पर भी शिकंजा
गैरसैंण : उत्तराखंड सरकार ने राज्य में जबरन धर्म धर्मांतरण रोकने के लिए अपने कानून को और सख्त कर दिया है। मंगलवार को भराड़ीसैंण विधानसभा में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पेश किया गया, जिसमें अब डिजिटल माध्यम से होने वाले धर्म परिवर्तन को भी अपराध की श्रेणी में लाया गया है। नए संशोधन …
Read More »उत्तरकाशी: डबरानी में दुःखद हादसा, सुखी गांव के दो युवकों की मौत, BRO पर आरोप!
उत्तरकाशी। डबरानी के पास BRO द्वारा मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन इसी दौरान लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बीआरओ की पोकलैंड मशीन की गतिविधियों के बीच जब लोगों को रास्ता पार करने की अनुमति दी गई, तभी ऊपर से मलबा आ गया। इस दौरान सुखी गांव के दो युवा मनीष और अरुण …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक