Wednesday , 18 June 2025
Breaking News

प्रदेश में पिछले 3.5 साल में बने 250 पुल – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

  • सिंगटाली एवं बीन नदी पर शीघ्र पुलों का निर्माण किया जायेगा

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गंगा नदी पर मुनी की रेती ऋषिकेश में 48.85 करोड़ लागत के 346 मीटर लम्बे पैदल झूला पुल जानकी सेतु का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शीघ्र ही ऋषिकेश में अभिनव कला वाला ग्लास युक्त बजरंग पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा। यह पुल भी डोबरा-चांठी की भांति देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिंगटाली एवं बीन नदी पर भी एकेश्वर क्षेत्र के लिये पुल का निर्माण किया जायेगा।

योजनाओं के निर्माण के लिये पूरी एकमुश्त धनराशि स्वीकृत की जा रही है

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पिछले साढ़े तीन साल में 250 से अधिक पुलों के निर्माण का रिकार्ड बना है। इन पुलों में सीमांत क्षेत्रों में बनने वाले पुल भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में परम्परा से हटकर कार्य करना आरम्भ किया है। अब योजनाओं के निर्माण के लिये 2-4 करोड़ स्वीकृत करने के बजाय योजना की लागत का पूरा बजट तथा एक साल में अधिकतम व्यय होने वाली पूरी धनराशि स्वीकृत की जा रही है। डोबरा चांठी पुल के लिये 88 करोड़ एकमुश्त स्वीकृत होने का ही परिणाम रहा कि आज यह पुल बनकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। हमारी सोच लक्ष्य पूरा करने की है।

प्रदेश के समग्र विकास में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने का कि प्रदेश के समग्र विकास में हमारी मातृशक्ति का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति के संघर्ष एवं बलिदान को देश व दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि खण्डूड़ी जी के मुख्यमंत्रित्व काल में महिलाओं को आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। आज 13 जिला पंचायतों, 10 महिलायें अध्यक्ष हैं जिसमें से 9 भाजपा से जुड़ी है। आज महिला घर-परिवार से लेकर जिला पंचायत राजनीति, सामाजिक क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रही है। हमारी बेटियां इंजीनियर डाक्टर से लेकर फाइटर प्लेन ही नहीं उड़ा रही बल्कि सीमाओं पर देश की रक्षा में भी मुस्तेदी से कार्य कर रही हैं। राज्य में 30 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों में 18 हजार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। एक समूह से 10 महिलायें जुड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के आर्थिक विकास के लिये ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई हैं। अब तक 102 ग्रोथ सेंटर बनाये जा चुके हैं। ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से पिछले 6 माह में 6 करोड़ का व्यवसाय हुआ है। जिसमें लोगों को 60 लाख का शुद्ध लाभ हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने कई उद्यमी महिलाओं का भी जिक्र किया।

स्वरोजगार पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे युवाओं को भी स्वरोजगार के क्षेत्र में ध्यान देना होगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही विभागों को 3 लाख का ऋण बिना बयाज के उपलब्ध कराया जायेगा। अभी स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार के तहत 10 हजार युवाओं को रोजगार दिये जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा पिरूल से फ्यूल व पेलेट्स बनाने तथा ऊर्जा उत्पादन की योजनायें भी विभिन्न स्वरोजगार योजनायें संचालित की गई हैं।

एडवेंचर टूरिज्म बनेगा भविष्य के पर्यटन का सबसे बड़ा आयाम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म भविष्य के पर्यटन का सबसे बड़ा आयाम है। टिहरी व विलखेत में इसकी व्यापक संभावनायें हैं। हिमालय का यह क्षेत्र जड़ी-बूटी उत्पादन के लिये भी आदर्श क्षेत्र है। इस दिशा में भी बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म युद्ध की तरह हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। एन.एच 74 में सामने आये घोटाले की जांच आरंभ की गई इसमें दोषी पाये गये अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जबकि अनेक लोगों से वसूली की कार्यवाही गतिमान है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सत्त विकास की ओर बढ़ रहा है

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जानकी सेतु के लोकार्पण का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सतत विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सड़कों पुलों, बिजली व पेयजल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को छट पूजा की शुभकामनाएं भी दी।

योग एडवेंचर, ईको टूरिज्म की दृष्टि से भी ऋषिकेश महत्वपूर्ण क्षेत्र

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि 14 वर्ष के लंबी यात्रा के बाद आज जानकी पुल का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा लोकार्पण किया गया। इस पुल लोकार्पण केवल आवागमन का ही माध्यम नहीं है। नौजवानों को रोजगार की संभावनाओं को बलवती बनाना भी है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विविध विविधताओं को समेटे हुए है। योग, एडवेंचर टूरिज्म एडवेंचर स्पोर्ट्स, ईको टूरिज्म की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण क्षेत्र है। प्रदेश में ऑल वेदर रोड का जो कार्य चल रहा है। यह व्यापार एवं टूरिज्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा।

जानकी सेतु लोगों के विश्वास, आस्था एवं सपनों को यथार्थ करने का प्रतीक

विधायक ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि जानकी सेतु ऋषिकेश एवं यमकेश्वर क्षेत्र के लिए विश्वास, आस्था एवं सपनों को यथार्थ करने का प्रतीक है। यह पुल उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र एवं सुविधाजनक होगा।

इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनिता मंमगाई, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, नगर पालिका परिषद् मनि की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, सचिव लोक निर्माण विभाग आर. के. सुधांशु, जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी डॉ. वाईएस रावत आदि उपस्थित थे।

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर रखे प्रस्ताव

नई दिल्ली/देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

error: Content is protected !!