Friday , 2 October 2026
Breaking News

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

ऋषिकेश। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। खांड गांव क्षेत्र में ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रेन में मेंटेनेंस कार्य के दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि ट्रेन की मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी जवानों ने मोर्चा संभाला और लोगों को ट्रैक से हटाया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

About AdminIndia

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 9.93 लाख पेंशनरों को पेंशन का भुगतान, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित …

error: Content is protected !!