Monday , 16 June 2025
Breaking News

उत्तराखंड: 12000 हजार पदों पर होगी भर्ती, CM धामी का बड़ा बयान, देखें VIDEO

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक कांड के बाद लगातार कार्रवाई हो रही है। CM धामी ने कहा कि किसी भी तरह से युवाओं के भविष्य को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जांचें हैं, वो तब तक जारी रहेंगी। जब तक इस मामले में अंतिम अपराधी नहीं पकड़ा जाता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक लोक सेवा आयोग 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति जारी कर देगा। दिसंबर महीने तक सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी जो 12000 रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी है, वो भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द इन पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

CM पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर पर कहा कि भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें पहले भी आ रही थी, जिसकी जांच की मांग लगातार हो रही थी। उनके अनुसार जब उनके पास शिकायत आई तो उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवाई और जब तक अंतिम व्यक्ति नहीं पकड़ा जाता, तब तक यह जांच जारी रहेगी।

पकड़ा गया इनामी मूसा और योगेश्वर, STF ने किया गिरफ्तार

वहीं,। UKSSSC पेपर कांड के बाद UKSSSC ने 13 भर्तियों के विज्ञापन रद्द कर दिए। इनमें समूह-ग के भी 5363 पदों पर भर्तियां की जानी थी। अब यह विज्ञापन लोक सेवा आयोग (UKPSC) जारी करेगा।

इन पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए थे विज्ञापन

भर्ती का नाम विज्ञापन जारी होने की तिथि पद

पटवारी/लेखपाल भर्ती 16 जून 2021 554

बंदी रक्षक भर्ती 28 जून 2021 213

पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती 30 जून 2021 434

मानचित्रकार, प्रारूपकार भर्ती 26 जुलाई 2021 60

वन आरक्षी भर्ती 18 अगस्त 2021 894

जेई सिविल, विद्युत, यांत्रिक भर्ती 10 दिसंबर 2021 76

अन्वेषक कम संगणक भर्ती 28 दिसंबर 2021 91

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 28 दिसंबर 2021 1521

उप निरीक्षक पुलिस भर्ती 28 दिसंबर 2021 221

चारा सहायक, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 1 अक्तूबर 2021 463

सहकारी पर्यवेक्षक भर्ती 8 जनवरी 2022 73

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 8 जनवरी 2022 100

सहायक लेखाकार भर्ती 5 फरवरी 2021 663

About प्रदीप रावत 'रवांल्टा'

Has more than 19 years of experience in journalism. Has served in institutions like Amar Ujala, Dainik Jagran. Articles keep getting published in various newspapers and magazines. received the Youth Icon National Award for creative journalism. Apart from this, also received many other honors. continuously working for the preservation and promotion of writing folk language in ranwayi (uttarakhand). Doordarshan News Ekansh has been working as Assistant Editor (Casual) in Dehradun for the last 8 years. also has frequent participation in interviews and poet conferences in Doordarshan's programs.

Check Also

केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में सात की मृत्यु रैस्क्यू जारी

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, सात की मौत रेस्क्यू जारी रूद्रप्रयाग 15 …

error: Content is protected !!