Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नदी में गिरी मैक्स जीप, 8 लोगों की मौत, 3 घायल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थल-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर मुवानी क्षेत्र में हुआ, जब सवारियों से भरी एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने से वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

About AdminIndia

Check Also

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणा पत्र क्रियान्वयन की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर …

error: Content is protected !!