देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आगामी विधानसभा बजट सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि इस बार सभी तैयारियां पूरी हैं और बजट सत्र भराड़ीसैंण में ही होगा। हालांकि, सत्र की सटीक तारीखों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री …
Read More »देहरादून
उत्तराखंड: यूसीसी निजता में नहीं बनी बाधा
यूसीसी का एक साल मजबूत सुरक्षा तंत्र से निर्मूल हुई निजता उल्लंघन की आशंकाएं। देहरादून 21 जनवरी।उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत बीते एक साल में विभिन्न सेवाओं के लिए कुल पांच लाख से अधिक आवेदन हुए हैं, लेकिन एक भी मामले में निजता उल्लंघन की शिकायत नहीं आई है। इस तरह उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, नागरिकों की निजी …
Read More »4 लाख 74 हजार 447 से अधिक विवाहों का ऑनलाइन पंजीकरण, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए 68 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हुए एक साल पूरे होने वाले हैं। 27 जनवरी 2025 को राज्य में UCC की शुरुआत हुई थी, और अब 27 जनवरी 2026 को यह ऐतिहासिक कदम अपना पहला साल पूरा करेगा। सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, UCC लागू होने के बाद अब तक 4 लाख 74 हजार 447 से अधिक …
Read More »उत्तराखंड होमगार्ड में बड़ा वर्दी घोटाला, जांच शुरू
देहरादून: उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में वर्दी एवं अन्य सामग्री की खरीद में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। गृह विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसकी जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी डिप्टी कमांडेंट जनरल (डीसीजी) अमिताभ श्रीवास्तव पर पद का दुरुपयोग कर बाजार भाव से तीन गुना अधिक कीमत पर सामान …
Read More »हिमालयी राज्यों में हर साल औसतन 132 हिमस्खलन की घटनाएं, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सबसे ज्यादा प्रभावित
देहरादून/श्रीनगर: देश के हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) एक गंभीर प्राकृतिक खतरा बने हुए हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में हर वर्ष औसतन 132 हिमस्खलन की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। इनमें से सबसे अधिक प्रभावित राज्य जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड हैं, जहां भौगोलिक स्थिति, भारी बर्फबारी और जलवायु परिवर्तन के कारण यह जोखिम लगातार बढ़ रहा है। …
Read More »BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सत्येंद्र राणा हुए शामिल
नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय में संगठन पर्व के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रांतीय परिषद सदस्य सहित कुल 22 प्रतिनिधि शामिल हुए। उत्तराखंड से उत्तरकाशी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं देहरादून ग्रामीण के सह-प्रभारी सत्येंद्र …
Read More »79 जर्जर स्कूलों को ध्वस्त करने के आदेश जारी, डीएम सविन बंसल ने 1 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया
देहरादून: बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के 79 सरकारी स्कूल भवनों को पूरी तरह जर्जर पाए जाने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने इन्हें ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्य के लिए कुल 1 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर …
Read More »पांवटा साहिब-बल्लूपुर फोरलेन हाईवे: देहरादून का सफर अब सिर्फ 35 मिनट में, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
देहरादून: देहरादून और पांवटा साहिब के बीच कनेक्टिविटी में क्रांति लाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना पांवटा साहिब-बल्लूपुर चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 44.8 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन परियोजना का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है, जिससे देहरादून शहर में यातायात जाम से राहत मिलेगी और यात्रा समय में भारी कमी आएगी। एनएचएआई …
Read More »उत्तराखंड को स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में ‘लीडर’ का दर्जा मिला
नई दिल्ली: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking के 5वें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ श्रेणी में स्थान दिया गया है। यह रैंकिंग देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने …
Read More »उत्तराखंड : प्राथमिक शिक्षक काउंसलिंग, क्या कानूनी दांव-पेच में फंसेगी भर्ती, ये है वजह!
देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक स्तर पर सहायक अध्यापक (बेसिक) के 1670 पदों के लिए 12 जनवरी को एक साथ सभी जिलों में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। विभाग द्वारा पहली बार सभी जिलों में एक ही दिन काउंसलिंग कराने के प्रयोग से कई जिलों में भारी भीड़, हंगामा और अव्यवस्था की स्थिति बनी, जबकि …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक