Thursday , 15 October 2026
Breaking News

देहरादून

उत्तराखंड: पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदल गए कई थाना और चौकी प्रभारी

देहरादून: देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कई चौकी प्रभारी और थाना प्रभारियों के ट्रांसफर किए हैं।

Read More »

ऋषिकेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, मुनि की रेती में स्वामी दयानंद आश्रम में किए दर्शन

ऋषिकेश : मशहूर अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत शनिवार को अपने दोस्तों के साथ मुनि की रेती, शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, रजनीकांत ने आश्रम में ध्यान साधना की और गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में हिस्सा लिया। आश्रम …

Read More »

UKSSSC परीक्षा से पहले फर्जीवाड़े का खुलासा: UP के अभ्यर्थी ने भरे तीन फर्जी फॉर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा से ठीक पहले फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार नामक अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेजों और जानकारियों के आधार पर तीन अलग-अलग आवेदन जमा किए। फर्जी शैक्षिक, जाति और स्थायी प्रमाणपत्रों के साथ-साथ तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों और फर्जी सेवायोजन विभाग …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने शुरू किया वन्य जीव सप्ताह, जनहानि पर सहायता राशि बढ़कर 10 लाख

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा …

Read More »

उत्तराखंड : देर रात कार खाई में गिरी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी: बीती रात मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक कार पानी वाले बैंड के पास अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की …

Read More »

उत्तराखंड : नशे में धुत राजपुर थानाध्यक्ष ने मारी तीन वाहनों को टक्कर, निलंबित, मुकदमा दर्ज

देहरादून : शहर के पॉश इलाके राजपुर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने नशे की हालत में अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें सादे कपड़ों में शैंकी कुमार नशे में लड़खड़ाते दिख रहे हैं। …

Read More »

UKSSSC ने अचानक स्थगित की 5 अक्टूबर की परीक्षा, बताई ये वजह

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बुधवार शाम को अचानक 5 अक्टूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को स्थगित कर दिया। आयोग ने इसके लिए अभ्यर्थियों की मांग और तैयारियों में कमी को कारण बताया है। यह निर्णय उस दावे के ठीक एक दिन बाद आया, जिसमें …

Read More »

स्वच्छता और संसाधन संरक्षण में आध्यात्मिकता व मीडिया की भूमिका पर विशेष कार्यक्रम

देहरादून : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून ने 29 सितंबर 2025 को स्वच्छता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधन संरक्षण को वैज्ञानिक, सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जोड़ने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “स्वच्छता अभियान के संदर्भ में धर्म की …

Read More »

देहरादून में “आई लव मोहम्मद” विवाद: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में “आई लव मोहम्मद” विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार रात को पटेलनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। विवाद …

Read More »

UKSSSC पेपर लीक: सरकार ने गठित किया जस्टिस यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेगा …

Read More »
error: Content is protected !!