डामटा (उत्तरकाशी) : यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। परचून सामान से लदी पिकअप यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन मोरी की ओर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। …
Read More »उत्तरकाशी
सिलक्यारा-पौलगांव टनल का 16 को होगा फाइनल ब्रेकथ्रू, CM धामी और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद!
उत्तरकाशी : यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पौलगांव (बड़कोट) सुरंग एक बार फिर सुर्खियों में है। यह सुरंग, जो चारधाम सड़क परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, आगामी 16 अप्रैल को अपने बहुप्रतीक्षित ब्रेकथ्रू के लिए तैयार है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस ऐतिहासिक …
Read More »कृषि मंत्री से मिला यमुना घाटी के किसानों का प्रतिनिधिमंडल, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए मुआवजे का आश्वासन
उत्तरकाशी: हाल ही में यमुना घाटी में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागवानों को सेब सहित कई नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में आज सामाजिक कार्यकर्ता सोवत राणा के नेतृत्व में किसानों ने माननीय कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बैठक में राणा ने ओलावृष्टि से प्रभावित सेब और अन्य नकदी फसलों …
Read More »चिन्यालीसौड़ आर्च ब्रिज पर मरम्मत कार्य का दीपक बिजल्वाण ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को कल तक पुल सुचारु करने के निर्देश
चिन्यालीसौड़ : जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने चिन्यालीसौड़ आर्च ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को पुल को हर हाल में कल तक सामान्य यातायात के लिए सुचारु करने के निर्देश दिए। पुल की मरम्मत के चलते वर्तमान में आवाजाही के लिए यह पूरी तरह से …
Read More »UTTARAKASHI NEWS: उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर जिला मुख्यालय क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, झटके बेहद मामूली रहे और किसी प्रकार की जनहानि या क्षति की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भूकंप का प्रभाव सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित रहा। जनपद के अन्य तहसीलों बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़, …
Read More »30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पहले, माँ यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल, खरसाली गांव से सुबह 8:00 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति संगीत के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यमुना जयंती के अवसर पर …
Read More »Uttarakhand accident News: पुरोला के तीन युवाओं की देहरादून में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सेना में चुका था चयन
देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड के तीन युवाओं की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 1 अप्रैल की रात को देहरादून में घटी, जब तीनों युवक एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो …
Read More »उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में पकड़ी गई 23 नग अखरोट की लकड़ी, क्या एक्शन लेगा वन विभाग?
बड़कोट: पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक कड़ा संदेश दिया है। अदालत ने पेड़ों की कटाई को “हत्या से भी बदतर अपराध” करार देते हुए, प्रति पेड़ 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया। लेकिन, उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में पकड़ी गई 23 नग अखरोट की लकड़ी के मामले में अब …
Read More »यमुनाघाटी में भी खनन ट्रकों का आतंक, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल रावत ने की सख्त कार्रवाई की मांग
बड़कोट: उत्तराखंड में तेज रफ्तार खनन ट्रकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुए भीषण हादसे के बाद, हल्द्वानी में भी दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं। उत्तरकाशी जिले में भी खनन ट्रकों और डंपरों की …
Read More »राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में एनएसएस शिविर में पहुंचे दीपक बिजल्वाण, समाज सेवा ही राष्ट्र निर्माण की नींव
बड़कोट : राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। “स्वयं से पहले समाज” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक दीपक बिजल्वाण ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक