उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में जौनसार-बाबर एवं जौनपुरी समुदाय के लोगों ने एक दिवसीय मरोज महोत्सव बड़े उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अपनी प्राचीन लोक संस्कृति, परंपराओं, बोली-भाषा और विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत समुदाय के सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी स्थानीय बोली में परिचय देने …
Read More »उत्तरकाशी
उत्तराखंड: पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन हो गया है। उनका अल्प आयु में इस संसार से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। राजेश जुवांठा स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के सुपुत्र थे। स्व. बर्फिया लाल जुवांठा संयुक्त उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। राजेश ने वर्ष 2007 में पुरोला …
Read More »उत्तरकाशी में भालू का आतंक बढ़ा, मल्ला गांव में मादा भालू दो बच्चों के साथ घर में घुसी, CCTV में कैद
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में भालुओं की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस आई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में भालू परिवार घर के आंगन और छत पर चहलकदमी करता नजर आ रहा है। दोनों शावक …
Read More »उत्तरकाशी : जोगत तल्ला मार्ग पर दिल दहला देने वाली दुर्घटना, महिला की मौत, 5 घायल
उत्तरकाशी : जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली नंबर की मारुति स्विफ्ट कार (DL9CX-8164) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो सभी जोगत तल्ला गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही चिन्यालीसौड़ स्थित SDRF पोस्ट …
Read More »उत्तरकाशी: भालू के हमले में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
उत्तरकाशी : भटवाड़ी तहसील के ग्राम पाही में सोमवार शाम करीब 5 बजे 65 वर्षीय रूकमणी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह रावत अपनी गोशाला जा रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों …
Read More »उत्तरकाशी : धुन पहाड़ की…अब Ibex Tarana 88.4 MHz पर गूंजेगी सीमांत की आवाज
उत्तराखंड के हर्षिल घाटी में एक नई सुबह का आगाज हुआ है। जहाँ ऊँचे हिमालय की चोटियां बादलों से बातें करती हैं, वहाँ अब एक नन्हा रेडियो स्टेशन सीमांत के आठ गाँवों को देश-दुनिया से जोड़ने लगा है। नाम है इसका – “धुन पहाड़ की” (Ibex Tarana 88.4 MHz)। सोमवार का वो पल यादगार बन गया जब लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. …
Read More »उत्तरकाशी: भटवाड़ी क्षेत्र में भालू के लगातार हमले, एक महिला गंभीर रूप से घायल, एक गाय की मौत, दो बैल जख्मी
उत्तरकाशी : राजस्व उपनिरीक्षक क्यार्क, भटवाड़ी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में तहसील भटवाड़ी के ग्राम नटिण व क्यार्क क्षेत्र में भालू ने लगातार हमले किए हैं, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तथा मवेशियों को भारी नुकसान हुआ है। महिला पर हमला दिनांक 23 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:00 बजे ग्राम …
Read More »उत्तराखंड: ग्राम सभा कोटी ठकराल ने शराब, जुआ और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया, उल्लंघन पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का निर्णय
बड़कोट : ग्राम सभा कोटी ठकराल (जिला उत्तरकाशी) में प्रधान एमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में गांव की पुरानी संस्कृति को बचाने और सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। सभा में मातृ शक्ति, बुद्धिजीवी वर्ग, सम्मानित बुजुर्ग तथा नवयुवकों की भारी उपस्थिति रही। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति और ध्वनिमत से पारित किए गए। …
Read More »गीता प्रसाद गैरोला बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के कालिंदी मंडल अध्यक्ष
उत्तरकाशी/नौगांव: नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड प्रदेश ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नौगांव ब्लॉक खरादी अंतर्गत कालिंदी मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में गीता प्रसाद गैरोला की नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र में मोदी जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। नव …
Read More »बड़कोट महाविद्यालय में भौतिकी-गणित विभागीय परिषद गठित, छात्रों ने चुने पदाधिकारी
उत्तरकाशी: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में भौतिक विज्ञान एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज विभागीय परिषद का गठन किया गया। बीएससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। सर्वसम्मति से पंचम सेमेस्टर के छात्र सचिन शाह को अध्यक्ष, तृतीय सेमेस्टर के आयुष राणा को सचिव तथा प्रथम सेमेस्टर के ममलेश …
Read More »
पहाड़ समाचार निष्पक्ष और निर्भीक