Friday , 11 September 2026
Breaking News

उत्तराखंड: मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, हत्या या आत्महत्या?

चमोली: नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र और एक छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह एक छात्र और एक छात्रा के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About AdminIndia

Check Also

पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को ‘उत्तराखण्ड के स्तम्भ’ सम्मान

देहरादून। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनसरोकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए …

error: Content is protected !!