Saturday , 7 November 2026
Breaking News

उरी सेक्टर में शहीद हुआ चमोली का वीर सपूत, 11 गढ़वाल राइफल्स में थे तैनात

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के एक वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीर सपूत की शहादत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं।

उत्तराखंड की वीरभूमि ने एक बार फिर देश की सुरक्षा के लिए अपना एक सपूत खो दिया है। सेना में रहते हुए नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने कर्तव्य निभाते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनकी शहादत को लेकर क्षेत्र में गहरा सम्मान और गर्व का भाव है। स्थानीय लोग वीर जवान के अदम्य साहस और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन कर रहे हैं।

About AdminIndia

Check Also

धनतेरस पर ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दो दिन में 100 करोड़ के पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म की दूसरे दिन कमाई में गिरावट. फिर …

error: Content is protected !!