Thursday , 9 July 2026
Breaking News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: डिवाइडर से टकराकर टीले पर अटका सेना का वाहन, कई जवान घायल

चमोली: बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोडकर टीले में जाकर अटक गया। जवानों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजीमेंट के जवानों का वाहन ज्योतिर्मठ से देहरादून की ओर आ रहा था लेकिन बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे का डिवाइडर तोड़कर एक टीले में जाकर अटक गया।

जिसमें, कुछ जवान घायल हुए हैं। जिसके बाद घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई सूचना प्राप्त कर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है

About AdminIndia

Check Also

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान …

error: Content is protected !!