Tuesday , 24 November 2026
Breaking News

बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जनपद बागेश्वर में आज 2 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लगातार बारिश और संभावित भूस्खलन तथा जलभराव की आशंका के चलते लोगों से भी अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

About AdminIndia

Check Also

डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी

डाकपत्थर (विकासनगर)। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में विद्यार्थियों के अंग्रेजी संप्रेषण …

error: Content is protected !!