Friday , 18 September 2026
Breaking News

रिवर्स पलायन के प्रेरणास्रोत बने बिमला गुंज्याल और यशपाल नेगी : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिमला गुंज्याल और पूर्व कर्नल यशपाल सिंह नेगी को ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे उत्तराखंड में रिवर्स पलायन का एक प्रेरणादायक और सराहनीय उदाहरण बताया है।

बिमला गुंज्याल को सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की गुंजी ग्राम पंचायत और कर्नल यशपाल सिंह नेगी को जनपद पौड़ी के बिरगण ग्राम पंचायत का प्रधान निर्विरोध चुना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों का पंचायत व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करना न केवल लोकतंत्र को मजबूती देता है, बल्कि उनके अनुभव से गांवों को नई दिशा भी मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि गुंजी और बिरगण आने वाले समय में मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित होंगे और अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

उन्होंने कहा कि ये उदाहरण बताते हैं कि सेवा-निवृत्ति के बाद भी व्यक्ति समाज और गांव की प्रगति में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। राज्य सरकार ऐसे हर प्रयास को प्रोत्साहित करने और पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, कृषि, बागवानी और स्वरोजगार के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उनका मानना है कि यही प्रयास रिवर्स पलायन की परंपरा को मजबूती देंगे और उत्तराखंड के गांवों को फिर से जीवंत बनाएंगे।

About AdminIndia

Check Also

बड़ा खुलासा: उत्तराखंड की जनता के पैसे से बिजली, छत्तीसगढ़ में प्लांट! 1320 MW सौदे पर कांग्रेस का हमला

1320 मेगावाट बिजली खरीद पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए …

error: Content is protected !!