Tuesday , 18 August 2026
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल में भरी उड़ान, महिला पायलट ने संभाला विमान

अंबाला : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फ्रांसीसी मूल के लड़ाकू विमान राफेल में ऐतिहासिक उड़ान भरी। करीब 20 मिनट तक चली इस उड़ान में विमान की कमान एक महिला पायलट के हाथों में रही।

उड़ान से पूर्व राष्ट्रपति को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वायुवीरों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज समेत कई रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने पुणे के लोहगांव एयरफोर्स बेस से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरकर देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। राष्ट्रपति मुर्मु की यह उड़ान वायुसेना की क्षमता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जा रही है।

About AdminIndia

Check Also

20 अगस्त को गोपेश्वर में होगी PIB की क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’

गोपेश्वर। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) देहरादून की ओर से 20 अगस्त को चमोली जिले के …

error: Content is protected !!