Tuesday , 6 October 2026
Breaking News

उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में बुजुर्ग दंपती के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका तिलिया देवी की हत्या कर दी गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, तीनों की हत्या पेचकस और धारदार हथियार से की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस और अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

चीख सुनकर मदद के लिए पहुंची थी तिलिया देवी

मृतका घरेलू सहायिका तिलिया देवी की रिश्तेदार सुनीता के मुताबिक, उनकी देवरानी घटनास्थल के पास ही काम कर रही थी। घर से चीखने की आवाज सुनकर वह मदद के लिए पहुंची। सुनीता का कहना है कि इसी दौरान हमलावर ने उस पर भी पेचकस और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

About AdminIndia

Check Also

हरदा सक्रियता से उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी ने लिखी चिट्ठी, यात्रा रोकने का कहा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी के बाद …

error: Content is protected !!