Saturday , 10 October 2026
Breaking News

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

About AdminIndia

Check Also

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

देहरादून। मौसम विभाग का तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान बुधवार को सटीक साबित …

error: Content is protected !!