Wednesday , 14 October 2026
Breaking News

पेपर लीक को लेकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-“हमारा समय बर्बाद न करें…

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित हमले से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था। मामले को अदालत में उठाने वाले वकील से भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।”

वकील ने दलील दी कि छात्र NEET परीक्षा के सुचारू आयोजन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। इस पर सीजेआई ने वकील की बात को बीच में रोकते हुए कहा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

जब वकील ने कहा कि उनके पास पुलिस की ज्यादती दिखाने वाले वीडियो मौजूद हैं, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।”

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी तरह के एक मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि “कोर्ट को इसमें न घसीटें।”

About AdminIndia

Check Also

हरिद्वार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ने बिछाया जाल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !!