Thursday , 5 November 2026
Breaking News

इंडिगो की कुवैत-हैदराबाद फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

दिल्ली एयरपोर्ट को आया था धमकी भरा ई-मेल

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर रात में बम होने की धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें विशेष रूप से कुवैत-हैदराबाद रूट की इंडिगो फ्लाइट का जिक्र था। धमकी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

फ्लाइट डिटेल्स

  • फ्लाइट : इंडिगो (एयरबस A321-251NX)
  • रूट : कुवैत सिटी → हैदराबाद
  • टेकऑफ : रात 1:56 बजे (कुवैत समय)
  • इमरजेंसी लैंडिंग : सुबह करीब 8:10 बजे (मुंबई)

एक हफ्ते में दूसरा मामला

यह लगातार दूसरा मौका है जब खाड़ी देश से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम की धमकी मिली हो। इससे पहले 23 नवंबर को बहरीन-हैदराबाद फ्लाइट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे भी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान की गहन तलाशी और जांच चल रही है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

About AdminIndia

Check Also

एक्सक्लूसिव VIDEO : जेनी प्रकरण से बढ़ सकती हैं हरक सिंह रावत की मुश्किलें, जेनी बोलीं- दोबारा खुलवाऊंगी केस

प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ उत्तराखंड में सालों पुराने जेनी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान एक बार …

error: Content is protected !!